ससासाराम रोहतास/Etv News 24
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कथित रूप से अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका सारा खेल बिगाड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी चारपहिया वाहन से NH-19 पर आने-जाने वाले लोगों से पुलिसकर्मी बनकर वसूली कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद शिवसागर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस की वर्दी और हथियार बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है अग्रेतर कार्रवाई जारी है।




