सासाराम/रोहतास/ Etv News 24
जिला प्रशासन का अपील-अफवाहों पर नहीं दें ध्यान,दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित पाँच शिक्षक निलंबित। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राजपुर प्रखंड के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय,रामूडीह में रखे तीन काले पॉलीथिन में आपत्तिजनक मांस को जब्त करते हुए उसकी फॉरेन्सिक जाँच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। दिये विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विद्यालय जाकर निरीक्षण किया गया और इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर अली सहित वहाँ के सहायक शिक्षक-शिक्षिका,हीना कौसर,सुफिया खातून,मो0 इमरान तथा अनवर खान से पूछताछ कर तत्काल उन्हें निलंबित कर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर राजपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा घटना के विरुद्ध राजपुर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी,जिसकी जाँच पुलिस गंभीरता से कर रही है। परिवेश को देखते हुए घटना-प्रभावित क्षेत्रों में दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी ने आम-अवाम से अपील किया है कि अफवाहों से बचें और उन्हें विश्वास दिलाया है कि इसमें संलिप्त सभी दोषियों पर जाँचोपरंत सख्त कार्रवाई की जायेगी।



