प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को कई पंचायतों का दौरा कर अहर्ता रखने वाले सभी लोगों का नाम जोड़ने की बात कही है!इस कार्य में कोताही बरतने वाले सभी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। आवास योजना में उदासीनता के कारण प्रगति धीमी रहने पर तीन पंचायत के आवास सहायक पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की जानकारी दी है।जिसके तहत तीन वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है।जिसमें कलोंजर, बासुदेवपुर व नामापुर पंचायत का नाम शामिल है!इस पर सभी आवास सहायक को चेतावनी दी गई है!कि सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना में संवेदनशीलता के साथ पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़े एवं उनके गृह निर्माण में प्रगति लाना सुनिश्चित करें ताकि उनका घर बन सके। वही बिचौलिया के सक्रिय होने की बात सामने आने पर संबंधित कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कही है।



