पूर्णिया/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 डांगराह ब्रिज के समीप श्रीपुर मल्हाटोली पंचायत के डांगराह घाट में शराब माफिया के कारण 55 वर्षीय रुस्तम अली की मौत हो गई। एक्साइज से बचकर शराब तस्कर भागने के क्रम में बाइक सवार रुस्तम को धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि एक्साइज की टीम शराब माफियाओं का पीछा कर रही थी। शराब तस्कर की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार 55 वर्षीय रुस्तम अली को धक्का मार दिया। हादसे के बाद एक्साइज की टीम भी शराब तस्कर का पीछा करते हुए मौके से फरार हो गई। लापरवाही ऐसी की मृतक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए।
इधर घटना की सूचना मिलते ही चेक पोस्ट से भी सभी अधिकारी फरार हो गए।गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि बगल में चेक पोस्ट रहने के बावजूद भी दारू माफिया और शराब पास करने में कामयाब होते हैं। कहीं ना कहीं प्रशासन की मिली भगत से यह शराब माफियाओं की दारू सप्लाई होती है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ज़हीरूद्दीन का कहना है कि दारू माफिया जब शराब को बॉर्डर पार कर लेते हैं। तब प्रशासन की गाड़ी उनका पीछा करती है।घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने सड़क जामकर एसपी और डीएम के घटना स्थल पर आने की मांग की और घंटों नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।



