प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों एक साथ दो नाबालिक एक 17 वर्षीय, व 18 वर्षीय लड़की घर से दुकान सामान लाने जाने के दौरान अचानक गायब हो गई थी। जिसको लेकर स्थानीय थाने में किशोरी की मां ने गांव के ही कुछ लड़कों आरोपित करते हुए आवेदन दिया है।जिसमें किशोरी की मां ने आशंका जाहिर की है, कि शादी करने के नीयत से पुत्री को बहला फुसलाकर लेकर भाग गया ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया, कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



