प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर बिहार दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों सहित निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी अपने-अपने पोषक क्षेत्र में निकाली। प्लस टू उच्च विद्यालय मुक्तापुर में बरिये शिक्षक एस खान, शिक्षिका मिलन कुमारी रेखा कुमारी अनिता कुमारी प्रवीण कुमार आदि के नेतृत्व में छात्रों ने साइकिल रैली निकालते हुए विद्यालय परिसर में बिहार का मानव बल के द्वारा प्रदेश का नक्शा बनाया गया जिसकी काफी रोचक था। प्राथमिक विद्यालय अजना, कृष्णा ज्ञान निकेतन में प्राचार्य पीके राजू के नेतृत्व में छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी के बाद झांकी निकाली गयी। राजकीय बुनियादी विद्यालय टारा मैं प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी के नेतृत्व में कई कार्यक्रम का आयोजन छात्रों ने किया ।



