प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र से श्रीनाथ पारण गांव के भोला सहनी के पुत्र चंदन प्रकाश सहनी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्राथमिकी आरोपी की तलाश पुलिस को लंबे अरसे से थी। सक्रिय सहयोग अवर निरीक्षक रामनाथ राय ने किया। वहीं दूसरी ओर एक कुर्की वारंटी महिला को गिरफ्तार किया गया है।जिसकी पहचान करुआ गांव के फूलबंती देवी उर्फ फूलवती के रूप में की गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



