तिलौथू सासाराम बस स्टैंड के समीप जल जमाओ और कीचड़, बड़े हादसे की आशंका।
तिलौथू रोहतास /Etv News 24 /संवाददाता हैदर अली
सासाराम-तिलौथू मुख्य मार्ग पर तिलौथू बस स्टैंड के समीप मंगलवार को बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण एक टोटो (ई-रिक्शा) हादसे का शिकार हो गया बल्कि उसमें सवार यात्री बाल बाल बचे कोई हताहत नहीं। यात्रियों को हल्की फुलकी चोट।सड़क पर अत्यधिक फिसलन होने के कारण चालक वाहन पर संतुलन नहीं बना सका और टोटो अचानक पलट गई,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत दौड़कर टोटो में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है,स्थानीय लोगों का कहना है कि तिलौथू सासाराम बस स्टैंड के पास बारिश होते ही सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस स्थान पर छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।घटना के बाद लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जमा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए तथा सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यह हादसा एक बार फिर सड़क की बदहाल स्थिति और जलनिकासी व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है।




