पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह ने मतदान स्थल पर पहुंचकर किया मतदान
डीएम-एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी संभाले हैं चुनाव की कमान
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान हो रहा है। नौ ब्लाक मुख्यालयों सहित नगर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआइसी) में मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह से ही मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं।
पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह भी मतदान स्थल पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल समेत अन्य अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं पर भी नजर रखी जा रही है।
प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में मतदान कराया जा रहा है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।




