युवाओं और किसानों से जुड़ने का आह्वान प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल बोले—रालोद से जुड़कर युवा करें अपना भविष्य का नवनिर्माण
सोनभद्र में युवा संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी भागीदारी, संगठन विस्तार पर दिया जोर
ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मुख्य अतिथि, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
सोनभद्र उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
युवा राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर अपने भविष्य का नवनिर्माण करें। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। अब रालोद को जिले में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा।
युवा रालोद के प्रयागराज क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक पवन शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह पटेल ने की। अभय सिंह पटेल और मंदीप सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया। विशिष्ट अतिथि युवा रालोद के प्रयागराज क्षेत्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह उर्फ पंचू पटेल ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह पटेल का सोनभद्र जिले की सीमा में प्रवेश करने पर स्वागत किया गया। हिन्दुआरी तिराहे पर युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी और रालोद नेता ठाकुर रोहित सिंह ने समर्थकों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद किसानों की पहचान माने जाने वाले ट्रैक्टर पर मुख्य अतिथि को बैठाकर हिन्दुआरी से चंडी होटल होते हुए मां शीतला मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया।
इसके बाद भारत रत्न एवं किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में पहुंचने पर आयोजक मंडल ने रविन्द्र सिंह पटेल को पगड़ी पहनाकर और काशी विश्वनाथ का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी, रालोद मीरजापुर के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव विनोद पटेल, प्रदेश सचिव अभय पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय भारती, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशान्त विष्णु प्रताप सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल, अनिल प्रताप सिंह, मीना पाल और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कलावती देवी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा विरेन्द्र मिश्रा, अनूप केशरी, सुधाकर दुबे, मुन्ना पटेल, सतानन्द पाण्डेय, आशुतोष, विजय केशरी, नितेश पटेल, कमलेश यादव, महेंद्र पटेल, शिवम्, चन्दन सोनी, गुड्डू माली, राकेश अग्रहरी, राबिया शेख, समीना खान, चिन्ता मौर्या, रिन्की कोल, रेहाना बेगम, गीता मौर्या, किरन मौर्या, देवी भारती और वरुण चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




