घर में मचा हाहाकार,टोयोटा कार और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुल्तानपुर मे बंधुआकला थाना क्षेत्र में NHAI 731 लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अलीगंज बाजार चौकी क्षेत्र के खड़सा गांव के पास टोयोटा चार पहिया वाहन और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
मृतक की हुई पहचान, अमेठी का था रहने वाला
हादसे की सूचना मिलते ही बंधुआकला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान फिरोज अहमद निवासी खोदिया भनौली, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
वाहन पुलिस के कब्जे में, तहरीर पर मुकदमे की कार्रवाई
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल टोयोटा चार पहिया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




