प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर गुरुवार की शाम में मधुरापुर टारा चौक पर वार्ड 6 निवासी मोहम्मद मकसूद के लगभग 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलमान को एक सोमंनाहा मठ के सुरेश कुमार के मकान में भाड़े पर रहने वाले अजीत कुमार के पुत्र लगभग 10 वर्षीय रितिक रोशन ने टारा निवासी वार्ड 6 मोहम्मद मकसूद के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सलमान को पीठ पर चाकू चला दिया। जिससे सलमान जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी किशोर को निजी क्लीनिक में इलाज कराई गई। वहीं स्थानीय लोगों ने चाकू चलने वाले को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। । जानकारी के अनुसार सूचना पर थाने से अवर निरीक्षक वत्स राहुल राजहंस दल वल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच चकमेहसी पुलिस भी पहुंच चुकी थी। आरोपी किशोर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ । रितिक आक्रोश में आकर टारा चौक पर सुलेमान के पीठ पर एक चाकू से वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हुआ। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। बताया गया है कि आरोपी किशोर सोमनाहा मठ के टारा चौक बने मकान में किराए लेकर रहते हैं । किशोर आरोपी के पिता बाजितपुर गांव के अजीत कुमार के रूप में की गई है। अजीत कुमार परिवार के साथ रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांचों उपरांत अग्रतर कार्रवाई होगी।



