प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र कल्याणपुर के री वेरिफिकेशन के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर कैंप का निरीक्षण किया । कैंप निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार जगह-जगह मौजूद थे। कैंप में जाकर अनुमंडल पदाधिकारी ने बी एल ओ सहित अन्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बाली नगर मतदान केंद्र संख्या159 की बी एलओ सिंकू कुमारी कार्य में काफी लापरवाही बरस रही है कार्य में उदासीनता को लेकर उनसे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण पूछा गया है।



