तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
रकियान बीघा में सड़क पर लगाए गए सभी अवैध ब्रेकर को प्रशासन द्वारा आज हटा दिया गया । बताया जाता है कि सड़क पर अधिक संख्या में बने ब्रेकर के कारण आम लोगों, वाहन चालकों एवं एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर ब्रेकर हटाने की मांग की थी। उनकी पहल के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी ब्रेकर को हटवा दिया। वहीं सड़क के जिस हिस्से की स्थिति काफी जर्जर थी, वहां मरम्मती कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सड़क मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि अब आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता से लोगों को राहत मिली है। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने पर भी लोगों ने आभार व्यक्त किया है।



