करगहर रोहतास /Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र के कोहकर गांव के सवार में स्थित धर्मावती नदी में शनिवार की देर शाम पुलिस ने एक किशोरी का अधजला शव बरामद किया है । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने शव की पहचान नहीं की लेकिन कुछ ही देर बाद किशोरी के परिजन पहुंचकर उसकी पहचान की ।उन्होंने बताया कि मृतका किशोरी करगहर थाना क्षेत्र के खनेठी निवासी सुरेंद्र पासवान की 16 वर्षीया पुत्री चंचल कुमारी बताई गई है । शव को पटना स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा । घटना की विस्तृत जानकारी परिजनों से ली जा रही है ।



