सासाराम कार्यालय Etv News 24
शराब माफियाओं ने मुर्दों के घरों को भी नहीं बख्शा है और मुर्दों के घर को अपना नया ठिकाना बना लिया है।यह बिहार की सासाराम की मामला है जहां शराब माफिया ने पुराने कब्र को शराब छुपाने इस्तेमाल कर रहे हैं।
सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है जहां सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र में शराब को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कादिरगंज के अलावल खान मकबरा के पास स्थित एक कब्रिस्तान की कब्र से अवैध शराब बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर अब कब्रिस्तान में शराब छिपा रहे हैं। शराब को छिपाने के लिए पुराने कब्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है।सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस टीम को देख सभी तस्कर तो भाग गए लेकिन छानबीन में पुलिस को पुराने कब्र के अंदर रखी गईं शराब की बोरियां मिलीं।50 लीटर से अधिक देसी मुहआ शराब कब्र से बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर अनसुधान चालू कर दी है।वही पुलिस के अधिकारी दावा कर रहे है की जो भी शामिल होंगे वह बख्शे नहीं जाएंगे।



