प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के रामपुरा में लोजपा (रा) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के आदेशानुसार प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण साह ने किया वही मंच संचालन राकेश साहू ने किया । प्रखंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर व जिला अध्यक्ष बैठक में मौजूद थे। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष अपने पंचायत अध्यक्ष से मिलकर हर बूथ को मजबूत करने कि आवश्यकता है, आगामी विधानसभा में एन डी ए गठबंधन को बिहार में 225 सीट व जिला से 10 के 10 सीट जीताने का का आह्वान किया। वहीं जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता साथी जिस प्रकार से बड़े मजबूती से पार्टी के साथ है आगे आने वाले विधानसभा में 100% बोट दिलाने काम करेंगे । इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मज़बूत करने कि आवश्यकता है। वहीं बैठक में जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, आई टी सेल जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रदेश सचिव संतोष पासवान, दिनेश पासवान, मुन्ना साह , राजेश झा राम उचित सहनी, रघुनाथ साह बृजेंद्र ठाकुर , रामबाबू पासवान, मंजय पासवान , रामा पासवान, सोना देवी, विश्वनाथ दास, अबोध कुमार धर्मेंद्र कुमार रमेश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन पप्पू झा ने किया।



