सासाराम (रोहतास) Etv News 24
जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह के द्वारा दैनिक साक्षात्कार के क्रम में कुल 13 आम नागरिकों से साक्षात्कार किया गया। उक्त साक्षात्कार के क्रम में आवेदक सिद्धेश्वर सिंह, पिता – स्वर्गीय कपिलमुनी राय, थाना- सासाराम के द्वारा छठ घाट के निर्माण कार्य हेतु आवंटन किये जाने के बाद भी अभी तक कार्यालय द्वारा आदेश नहीं दिये जाने के संबंध में शिकायत पत्र दिया गया। जिसे शीघ्र निराकरण हेतु नगर आयुक्त सासाराम को अग्रसारित किया गया।आवेदक संजय सिंह, पिता – स्वर्गीय शिव प्रसाद सिंह, ग्राम/पोस्ट/थाना- करगहर के द्वारा पटना हाई कोर्ट, मुन्सिफ कोर्ट एवं अन्य न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन हेतु प्लौट – 1602 (नया – 2312) व 1604 (नया – 2315, 2314) के मापी के दौरान दो पुलिस बल उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिसे निराकरण हेतु अंचलाधिकारी, करगहर को निदेशित किया गया। आवेदक- बलिराम सिंह, पिता – स्वर्गीय इन्द्रदेव सिंह, ग्राम – बड़की बरताली, थाना – चेनारी के द्वारा खाता नंबर -11, प्लौट नंबर- 283, रकवा – 2 एकड़ 52डी०, थाना नंबर- 415 मौजा – केनारकला को भारतमाला परियोजना के तहत भूमि को लॉक से मुक्त करने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे अविलंब निराकरण करने हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रोहतास को अग्रसारित किया गया। इसी प्रकार शेष सभी आवेदन पत्रों को शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित कार्यालयों/ पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।



