करगहर/रोहतास/Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
करगहर बाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम प्रिया रानी ने करगहर में बस स्टेशन एवं सब्जी मंडी के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की स्थिति, आसपास के क्षेत्र, आवागमन तथा अतिक्रमण से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्रस्तावित स्थल की उपलब्ध भूमि और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की।मौके पर सीओ पंकज कुमार सिंह एवं अमीन विकास कुमार मौजूद रहे। अमीन ने स्थल और भूमि से संबंधित जानकारी एसडीएम को दी।बताया गया कि करगहर बाजार में बसों के अनियमित ठहराव और सड़क किनारे सब्जी दुकानों के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में बस स्टेशन और व्यवस्थित सब्जी मंडी के लिए अलग स्थल विकसित किए जाने से बाजार की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।एसडीएम प्रिया रानी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी ली। स्थल निरीक्षण के बाद प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से करगहर बाजार के अतिक्रमण और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।




