2027 के चुनाव में जनता वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी : लोकदल अध्यक्ष
महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से निकाली जा रही यात्रा पर निशाना साधते हुए इसे भाजपा की विदाई यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की यात्रा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई यात्रा है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। लोकतंत्र से जुड़े तमाम सवाल भी जनता के सामने हैं। सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, लेकिन भाजपा जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय यात्राओं के जरिए अपनी उपलब्धियां गिनाने में जुटी है।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से उसके कामकाज का हिसाब मांग रही है। केवल यात्राएं निकालने और राजनीतिक प्रदर्शन करने से जनता के सवालों को दबाया नहीं जा सकता। जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यात्राओं के बजाय महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।




