आसमान के नीचे रहने की मजबूर
समाजसेवी नंदिनी तिवारी बनीं सहारा
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
सुल्तानपुर जिले के विकास खंड धनपतगंज के ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्राहिमपुर में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया।
ब्राहिमपुर निवासी रेखा यादव पत्नी दिनेश कुमार यादव का कच्चा मकान बारिश को झेल नहीं पाया और उसका पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। बताया जा रहा है कि यही एकमात्र रहने लायक हिस्सा था। मकान गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
परिवार अत्यंत निर्धन है, जिसके चलते रहने और खाने की व्यवस्था करना भी बड़ी मुश्किल हो रहा है। बारिश में घर गिरने से परिवार पर दोहरी मार पड़ी है।
इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेवी नंदिनी तिवारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही तत्काल राहत के तौर पर परिवार को राशन आदि सामग्री की मदद भी की।
वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को आवास और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।




