प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के जर्नादनपुर के बिट्टू हत्याकांड के चार अप्राथमिकी आरोपियों के घर अपर थाना अध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से बुधवार को चकमेहसी क्षेत्र में जाकर इश्तिहार चिपकाए। जानकारी देते हुए अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चकमेहसी गांव के वार्ड 6 अहमद व हामिद दोनों भाई के घर इतिहास चिपकाए गया। इस गांव के वार्ड 07 इरशाद के घर, भूसकौल गांव के अमित उर्फ फेकन के घर इश्तिहार चिपकाए गया। बता दे की कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जनार्दन गांव के बिट्टू कुमार की हत्या 28 अगस्त 2025 को की गई थी। शब को बरहेता हाई स्कूल के पीछे हत्यारों ने फेंक दिया था। इस घटना को लेकर समस्तीपुर दरभंगा सड़क लगभग 5 घंटे तक बाधित रहा। पुलिस व स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी को काफी मकसत के बाद जाम टूटा।



