डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
दुबई में आयोजित चौथे सिस्टोबॉल इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत से देशभर में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।झारखंड सिस्टोबॉल संघ के अध्यक्ष अवनीश यादव सचिव रसीद और रोहतास जिले के अकोढी़गोला प्रखंड क्षेत्र के बाकं निवासी कोच सोनाली कुशवाहा ने भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश और राज्य के लिए गर्व की बात है।विशेष रूप से झारखंड के लातेहार जिले के खिलाड़ी शुभम दुबे का चयन इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। शुभम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल झारखंड बल्कि अपने गृह क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास जगा है।स्थानीय खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने शुभम दुबे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि झारखंड के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले समय में राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।



