डेहरी ऑन सोन, रोहतास/Etv News 24
पुलिस कार्यालय में आज एस पी ने आमजन की समस्याओं को सुने।रौशन कुमार, पुलिस अधीक्षक रोहतास, ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना।सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर ठगी एवं अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। एसपी ने प्रत्येक मामले का अवलोकन करते हुए संबंधित थाना अध्यक्षों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी रौशन कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करें तथा प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और कानून-व्यवस्था कायम रखना सर्वोच्च दायित्व है। आमजनो ने पुलिस अधीक्षक द्वारा सीधे संवाद स्थापित करने की पहल की सराहना की।



