करगहर रोहतास/Etv News 24
परानडीहरा गांव में आयोजित शिव शक्ति महा यज्ञ की कलश यात्रा शुक्रवार को करगहर के प्राचीन शिव मंदिर से निकाली गई । जहां बक्सर से गंगाजल लेकर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे थे महा यज्ञ स्थल से क्षेत्र के श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हाथी ,घोड़ा ,ऊंट एवं विभिन्न वाहनों से मंदिर परिसर पहुंचे । जहां से कलश यात्रा प्रारंभ की गई । महिला पुरुष श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए परानडीहरा के लिए प्रस्थान किया । श्रद्धालुओं ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाला उक्त शिव शक्ति महा यज्ञ में शामिल होने के लिए काशी वृंदावन, मथुरा , ऋषिकेश से विद्वान प्रवचन कर्ताओं को आमंत्रित किया गया है । इसके अलावे महायज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं के लिए रात में रासलीला मंचन के लिए मथुरा से कलाकारों को बुलाया गया है । श्रद्धालुओं को ठहरने , शौचालय तथा उनके भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है । महायज्ञ परिसर में सुरक्षा के लिए गांव के वॉलिंटियर्स का गठन किया गया है जो 24 घंटे सुरक्षा पर नजर रखेंगे ।



