प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
इस्लामपुर में स्वर्णकार लूट कांड का खुलासा करते हुए डीएसपी 2 संजय कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बिगेस्ट 22 जुलाई की संध्या 7:00 बजे रतवारा देव ज्वैलर्स की दुकानदार देव सोनी वारिसनगर थाना के मनियारपुर निवासी अपने थैले में सोना चांदी का पुराना गाना लेकर अपने साला लक्ष्मण कुमार के साथ मोटरसाइकिल से मनियारपुर घर जा रहे थे इसी क्रम में इस्लामपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल पर सामान अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को हथियार का भय दिखाकर गहना का थैला लूटपाट करने की घटना कारित किया। कल्याणपुर थाना कांड संख्या 262/25 आर्म्स एक्ट कांड अंकित किया गया। उक्त घटना के उद्वेदन हेतु पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया टीम ने तकनीकी वह मानवीय सूचना के आधार पर कांड का उद्वेदन किया घटना में सम्मिलित तीन अपराध कर्मियों को कांड में लूट गए मोबाइल एवं गहना के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में रसवाड़ा वार्ड 4 के मोहम्मद जफर इमाम के पुत्र मोहम्मद आरजू इमाम इस गांव के मोहम्मद मोकीद के पुत्र मोहम्मद अकबर अली वारिसनगर थाना क्षेत्र के निवासी मुख्य देव पासवान के पुत्र लखींद्र कुमार गिरफ्तार किए गए। आगे डीएसपी ने बताया कि एक छीनी गई मोबाइल दो पुराना चांदी जैसा पायल बरामद की गई है। गठित टीम में थाना अध्यक्ष कल्याणपुर राकेश कुमार शर्मा थाना अध्यक्ष वारिसनगर निरंजन कुमार अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा कल्याणपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार सिपाही रंजन कुमार आकाश कुमार सशस्त्र बल थे। तीन और अपराधियों की पहचान कर ली गई है छापेमारी जारी है।



