प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिडी पंचायत के मनोरथपुर गांव निवासी सुबोध कुमार यादव के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार का शव गुरुवार की दोपहर बाद मनोरथपुर गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिवार वं धर के आसपास गांव के लोगों को रोने चिल्लाने से माहौल काफी गमगीन बना हुआ था। ज्ञात हो कि पंजाब के लुधियाना में लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में काम करने के दौरान लोहा गिरने से गोलू की मौत हो गई थी। हालाकि इस घटना में मृतक का भाई धनंजय कुमार बाल बाल बच गया ।वहीं गुरुवार की दोपहर बाद गोलू का शव गांव में पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया । वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक सुशील कुमार यादव ,जय प्रकाश यादव, वर्तमान सरपंच अशोक कुमार सिंह, मुखिया समात कुमार,बुची झा, अनिल कुमार सिंह सहित सभी मिरतक के परिजन को सांत्वना देने में लगे हुए थे।



