प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना परिसर में भूमि विवाद जनता दरबार में दो मामले की सुनवाई करते हुए अंचलाधिकारी ने दोनों मामले का निपटारा किया! वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के 16 शस्त्र धारकों शस्त्रों का सत्यापन करते हुए अन्य भूमि विवाद मामलों के फरियादियों को अगली तिथि पर सुनवाई करने का आदेश निर्गत किया है। वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर थाना परिसर में लगी भूमि विभाग जनता दरबार में वैशाली जिले के जंदाहा विझरौली तिसयौता से होरील सहनी के मामले की सुनवाई की गई!उनकी जमीन मघुरापुर में 5 बीघा पड़ती है! जिसका खेसरा नंबर 2495,1971 ,2467,2189, खेसरा की जमीन ग्रामीण लोग जबरन कब्जा किए हुए हैं! जनता दरबार द्वारा दूसरी तिथि पर भी नोटिस भेजे जाने के बावजूद भी जबरन जमीन कब्जा करने वाले लोग नहीं पहुंचे। अगली तिथि 14 जून को मुकर्रर की गयी है। कल्याणपुर थाना परिसर काफी संख्या में भूमि विवाद जनता दरबार में फरियादी पहुंचे हुए थे। अंचल अधिकारी के निर्देश पर शनिवार की सुनवाई बरिये राजस्व कर्मचारी मोहम्मद फारूक अंसारी व पिंटू विश्वकर्मा ने दो दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई की। जानकारी सीओ शशि रंजन कुमार ने दी।



