प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार /Etv News 24
कल्याणपुर राजस्व महा अभियान को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड बीस सूत्री सभागार में अंचल पदाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकुमार सिंह पूर्व प्रमुख इफ्तेखार अहमद सांसद प्रतिनिधि केसरी कुमार मेहता ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया गण पंचायत समिति सदस्य गण वार्ड सदस्य विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सरपंच आदि मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी श्री रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि जमाबंदी में सुधार परिमार्जन नामांतरण मुख्य रूप से डिजिटलीकृत आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर नामापुर के सरपंच देवनारायण नायक ने एक-एक बिंदु पर प्रश्न किया जिसका जवाब अंचल पदाधिकारी ने दिया।

बैठक में मुखिया सामंत कुमार राम विनोद ठाकुर राजू सिंह पूर्व सरपंच अशोक महतो दिनेश कुमार धीरेंद्र चौधरी पिंटू सिंह गुड्डू कुमार सहितदर्जनों लोग मौजूद थे।



