डेहरी ऑन सोन, रोहतास/Etv News 24
आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रोहतास SP रौशन कुमार लगातार गंभीर दिख रहे हैं। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई के दौरान SP ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करें और प्राप्त आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।SP रौशन कुमार प्रतिदिन कार्यालय में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। हाल की जनसुनवाई में अधिकांश मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर SP का खुद मौके पर पहुंचना और मामलों का त्वरित निष्पादन करना पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा रहा है। लोगों में चर्चा है कि रोहतास को एक सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े पुलिस अधीक्षक मिले हैं।




