सासाराम (रोहतास) Etv News 24
जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों यथा: लिपिक, वाहन चालक एवं कार्यालय परिचारियों का अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति के पद का कार्यकारी प्रभार (वेतनमान सहित) देने के निमित एवं एसीपी / एमएसीपी का लाभ तथा जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति के पद का कार्यकारी प्रभार (वेतनमान सहित) देने के निमित लिपिक का 13 मामलों, वाहन चालक का 09 मामलों, कार्यालय परिचारियों का 26 मामलों का निष्पादन किया गया है। साथ ही एसीपी/ एमएसीपी का लाभ के मामले में लिपिक का 18 एवं कार्यालय परिचारी का 12 मामलों, राजस्व कर्मचारी का 12 मामलों एवं चौकीदार के 198 मामलों का निष्पादन किया गया। मृत चौकीदारों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति करने हेतु कुल 01 मामला का निष्पादन किया गया।उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, स्थापना उप समाहर्त्ता, सहायक जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।



