प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अंजना गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा का 52 सम्मेलन एक किसान के फार्म परिसर में आयोजित की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद महतो ने की । शाखा मंत्री महेंद्र प्रसाद महतो ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रोफेसर अजय कुमार पंचायत के तीन कार्यकर्ताओं क्रमशः रामवृक्ष दास ,लालन कुमार महेश्वर दास आदि के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उपस्थित लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। पार्टी के इतिहास की चर्चा सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने करते हुए कहा कि आगामी अंगार घाट के वीर नाम में होने वाली दो दिवसीय अचल सम्मेलन 23 अगस्त से लेकर 25 अगस्त मैं अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान किया। उद्घाटन भाषण अंचल सचिव ब्रजेश देव ने करते हुए कहा कि आगामी 13 अगस्त को वासुदेवपुर में अचल सम्मेलन आयोजित की जाएगी। मौके पर प्रोफेसर रामचंद्र राय आदि ने अपने-अपने विचार रखें। काफी संख्या में कार्यकर्ता भाग लिए।



