प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल इंडियन गैस के नजदीक बलुआही नदी में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जोड़ शोर से चल रहा जो एक गंभीर समस्या है। यह समस्या बलुआही नदी के प्राकृतिक प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। कई वर्षों से हो रहा है वहां अवैध मिट्टी खनन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कारवाई नहीं की गई प्रशासन मौन यही हाल रूपौली पंचायत के पास देवखाल का है वर्षों से अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। इससे ऐसा प्रतीत होता है प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है ये सब। क्या प्रशासन को इसपे लगाम नहीं लगाना चाहिए।इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और अवैध खनन पर रोक लगानी चाहिए। साथ ही, स्थानीय लोगों को भी इस समस्या के प्रति जागरूक करना चाहिए और उन्हें अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।



