एसपी के समक्ष धरना देकर ताजपुर थना कांड संख्या 260/24 के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की
हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी नहीं तो होगा सड़क जाम आंदोलन-अनील चौधरी
भाजपा-जदयू सरकार की नीतीश सरकार का पुलिस पर इकबाल खत्म- सुरेंद्र प्रसाद सिंह
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर ताजपुर थाना कांड संख्या 260/24 के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को भाकपा माले के बैनर तले समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरकारी बस पड़ाव में गुरूवार को धरना-प्रदर्शन किया।धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव अनील चौधरी ने की। संचालन भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। सभा को ऐपवा के नीलम देवी, अधिवक्ता डा० एसएसए इमाम, समाजसेवी मोईन रजा, भाकपा माले के ललन कुमार, मनीषा कुमारी, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र राय, उमेश राय, सोनेलाल पासवान, अशोक कुमार, अरूण रजक आदि ने सभा को संबोधित करते हुए हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए मृतक मो० अमन के पिता चकनूर निवासी महताब आलम ने कहा कि भाजपा-जदयू की नीतीश सरकार हत्यारे को संरक्षण दे रही है। इसलिए 11 दिसंबर 2024 को मेरे बेटे की हत्या हुई लेकिन आजतक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस प्रशासन जानबूझकर हत्यारे को हाईकोर्ट से बेल का मौका दे रही है। अगर अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की गई तो हमलोग सपरिवार एसपी के सामने आत्मदाह करेंगे।अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अनील चौधरी ने कहा कि एक बोतल शराब की झूठी खबर पर भी दौड़े-दौड़े घटना स्थल पर पहुंचने वाली पुलिस दो महीने से अधिक होने पर भी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। भाकपा माले पुलिस को लानत भेजती है। उन्होंने अविलंब ताजपुर थाना कांड संख्या 260/24 एवं कर्पुरीग्राम थाना कांड संख्या 14/25 के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की अन्यथा 16 फरवरी को सड़क जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की।भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर यथाशीघ्र कारवाई की मांग की।



