प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र दो पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन मंगलवार को किया गया।वासुदेवपुर व गोविंदपुर खजूरी में शामिल है। वासुदेवपुर पंचायत में अध्यक्षता भूतपूर्व मुखिया चंद्रगुप्त गुप्त शर्मा ने किया। जिसमें अर्चना वाला कृषि समन्वयक द्वारा कृषि संबंधी जानकारी दी गयी। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सूर्य भूषण कुमार, चंद्रमौली व रूपम कुमारी द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत जैविक खेती मिट्टी जांच एवं तकनीकी ढंग से खेती करने में कम लागत में अधिक मुनाफा वआगामी किसान मेला के बारे में बताया जिसमें अधिक संख्या में किसान एकत्रित होकर लाभान्वित हुए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने दोनों पंचायत में किसान चौपाल का पर्यवेक्षण किया।



