करगहर रोहतास/Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में मालिया बगीचा के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन के ठोकर से एक टेंपो गहरे खाई में पलट गया । जिसमें सवार एडवोकेट सहित 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि चार घायलों को इलाज के बाद मुक्त कर दिया गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेंपो करगहर से सवारी लेकर सासाराम जा रहा था । इस बीच मालिया बगीचा के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी । जिसमें सवार छह लोग जख्मी हो गए । गंभीर रूप से घायल एडवोकेट एम एस जावेद और रामसेवक सिंह की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया ।



