करगहर रोहतास/Etv News 24
कोचस प्रखंड के हेलहां गांव में सोमवार को किसान नेता के सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अनंतराम तथा संचालन जयशंकर प्रसाद ने किया ।वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी किसान नेता शिवप्रसाद सिंह किसानों की समस्याओं के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे । उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । मौके पर जानकी भगत राजेंद्र प्रभाकर , कौशल्या देवी , भोलानाथ यादव हीरालाल यादव , उदय यादव , मुन्ना यादव पिंटू यादव मथुरा सिंह ,केशो सिंह , काशीनाथ सिंह आदि शामिल थे ।



