मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
पटना/ बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
पटना 19 जनवरी 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के अमदाबाद मेंगंगा नदी में नाव डूबने से 03 लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में लापता अन्य लोगों की समुचित खोजबीन जारी रखने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



