कोचस/रोहतास/Etv News 24
जिले में शुक्रवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी, तूफान, बारिश और बिजली कड़कने के बीच दीवार गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार करगहर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव निवासी दिनेश शर्मा (48 वर्ष), पिता वंश रोपण शर्मा, वर्तमान में परसथूआ गांव में रह रहे थे। शुक्रवार को अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज हवा के दबाव से एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से दिनेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।



