प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
माघ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वर्गीय रामानंद प्रसाद देव की प्रथम पुण्यतिथि 6 फरवरी को उनके पैतृक निवास बरहेता गांव में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर आरएसएस के जाने-माने कार्यकर्ता निर्मल प्रसाद देव भाजपा के नेता मुकेश कुमार सिंह सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में श्री देव ने बताया कि आगामी 6 फरवरी के कार्यक्रम में इलाके के स्वयं सेवक दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी आदि प्रथम पुण्यतिथि में शिरकत करेंगी।



