एसडीपीओ टू कुमार वैभव की कार्रवाई मे तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
सासाराम (रोहतास) Etv News 24
रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, कोचस और परसथुआ थाना क्षेत्र से चोरी हुई पांच ट्रैक्टर को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि कोचस व परसथुआ थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी पीड़ित ट्रैक्टर मालिकों ने स्थानीय थाने मे लिखित आवेदन दे अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आवेदन ले प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले के उद्भेदन मे जुट गई। जहां पुलिस को ट्रैक्टर चोर गिरोह की सूचना मिली तभी पुलिस टीम गठित कर दो थाने के पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर 5 ट्रैक्टर को बरामद किया गया है।
दो ट्रैक्टर की हुई सत्यापन-:
थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर सत्यापन के दौरान एक परसथुआ व एक कोचस थाना क्षेत्र का पाया गया है जबकि अन्य तीन की सत्यापन जारी है।
एसडीपीओ के द्वारा टिम गठित कर की गई कार्रवाई –
थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीपीओ – टू कुमार वैभव के नेतृत्व मे टीम गठित कर विभिन्न जगहो मे छापेमारी गई थी जिसमें करगहर थाना क्षेत्र के समहूता गांव से चार ट्रैक्टर और बड़हरी बाजार से एक ट्रैक्टर को बरामद किया गया । इस कार्रवाई मे तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार आरोपी ग्राम समहुता थाना करगहर निवासी हरशु सिंह का पुत्र रविरंजन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है एवं ग्राम नौवा निवासी स्व. राजेंद्र सिंह के पुत्र रोहित कुमार व चंदन कुमार पिता अशोक सिंह को कोचस से गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक नाबालिक को विधि निरुद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस पुलिसिया कार्यशैली को स्थानीय लोगो ने सराहनीय बताया है।



