डेहरी-ऑन-सोन रोहतास /Etv News 24
दुसाध जागृति संस्कृति चेतना मंच के अध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में एनिकट में बने भव्य मंदिर बाबा चौहरमल धाम में वीर शिरोमणी चौहरमल बाबा की 713 वीं जयंती धुमधाम से लालजी पासवान साधु जी ने मंत्रोच्चार के साथ मंच के अध्यक्ष संजय पासवान, पुजारी कृष्णा पासवान सहित मंच के लोगों की उपस्थिति मे पूजा-पाठ हवन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतथि स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि हम लोग अपने नेता चिराग पासवान के साथ मोकामा में वीर शरोमणि चौहरमल जी की जयंती पर हर वर्ष वहां जाते हैं।

आज बाबा का आशीर्वाद है कि हमारे क्षेत्र में केंद्र और बिहार सरकार द्वारा करोड़ों रुपए विकास पर खर्च करने के लिए प्राप्त हुए हैं। हमारे द्वारा भी झारखंडी मदिर तथा चौहरमल धाम परिसर में विकास की राशि दी गई है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे और बच्चियों को शिक्षा दे। शिक्षा से ही सब कुछ संभव हो सकता है।मंच के अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच का उदेश्य है, दुसाध समुदाय के वीर योद्धाओं तथा भूले हुए विरासत की खोज कर पुनः स्थापित करना तथा हमारे समाज दुसाध समुदाय के इतिहास को पहले अपने लोगो के बीच लाना। उन्होने बाबा चौहरमल धाम मे आए सभी लोगो के धन्यवाद देते हुए बाबा के बारे जानकारी देते हुए कहा कि बाबा चौहरमल साम्प्रदायिक सौहार्द के तथा सामंती दमन के विरुद्ध विद्रोह के प्रतिक थे। आज भी बाबा चौहरमल को मोकामा के आसपास के लोग लोक देवताओं कुल देवता के रूप में पूजते हैं। घर के आंगन में मिट्टी की गुंबदाकार पिंडी बनाकर उनकी पूजा होती है ।

बौद्ध संस्कृति में यही पिंडी स्तूप कहलाता है बाबा चौहरमल की महानता वीरता की लोकगीतों की भरमार है। बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल हमारे कुल गुरु एवं पूर्वज थे। हम सभी उन्हीं के वंशज हैं और जब तक हम अपने पूर्वज को, उनके इतिहास और विरासत को नहीं समझेंगे तब तक हम लोगो का विकास संभव नही हैं। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि जब तक जो इंसान अपना इतिहास नहीं जानता है तब तक वह इतिहास नहीं रच सकता है। इसलिए हम सभी को अपने पूर्वजों एवं उनके इतिहास को समझने की जरूरत है। अध्यक्ष ने दुसाध जागृति सांस्कृतिक चेतना मंच के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में आए सभी गण्यमान्य लोगों को अंग वस्त्र से तथा मुख्य अतिथि विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ तथा तलवार देकर सम्मानित किया गया। बाबा के भंडारे में हजारो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष नथुनी पासवान, भीम आर्मी के जिला प्रभारी अमित पासवान, कालेन्द्र वर्मा, लोजपा नेता कचहरी पासवान, जिला पार्षद सुप्रिया पसवान, कालेन्द्र प्रताप वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, रेलवे के नेता वीरेंद्र पासवान, आजाद हुसैन,अनुज कुशवाहा,सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में गायक, अखिलेश अनाड़ी,अरविन्द उजाला,हरि राम, अर्चना राजके भजन से श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। इस मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, डॉ ए के विमल, डॉ निर्मल कुशवाहा, हरेराम पासवान, कश्मीर पासवान ,रवि पासवान, विकास पासवान , विष्णु पासवान, सत्येंद्र साधु , विनोद पासवान, सतेंद्र साधु ,पत्रकार मिथिलेश पासवान ,मदन कुमार, दिनेश पासवान, मुन्ना पासवान,सुनील पासवान, सूर्य देव पासवान, ,भजू पासवान, छोटे लाल पासवान, बिनोद पासवान,, दीपू कुमार दीप, अमित पासवान, प्रियंका पासवान, कन्हैया मुखिया, पिंटू पासवान, डॉ अरुण शर्मा, कृष्णा पासवान पुजारी,राम नारायण, रवि पासवान, गंगा कुमारी, सुनीता यादव,सहित दुसाध जागृति सांस्कृतिक चेतना मंच सदस्य सहित बिहार, झारखंड एवं रोहतास औरंगाबाद कैमूर के काफी संख्या महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए।



