करगहर रोहतास/Etv News 24
बड़हरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरिनाम पुर महादलित टोला में बुधवार की देर रात खुद की गोली से जख्मी वार्ड सदस्य को पुलिस ने एक देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने दी ।उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेंदुआर ग्राम पंचायत अंतर्गत हरिनाम पुर महादलित टोला निवासी वार्ड सदस्य सुदर्शन मुसहर खुद को गोली मार कर जख्मी हो गया है । जबकि गोली लगने की बात किसी को नहीं बताने के लिए कट्टा दिखाकर धमकी दे रहा है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सूअरों के घर में कट्टा और कारतूस छिपा कर रखा है । तलाशी के दौरान मिट्टी में दबा कर रखा गया एक देसी कट्टा और 315 बोर का 11 जिंदा कारतूस बरामद किया गया ।उन्होंने बताया कि सुदर्शन मुसहर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 का वार्ड सदस्य है । दो पत्नियों के विवाद को लेकर उसने मंगलवार को खुद गोली मार ली थी । गोली उसके छाती के बगल में लगी थी । पुलिस को भनक न लगे इसके लिए नोखा थाना क्षेत्र के नुनसारी गांव में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर गोली बाहर निकलवाकर गांव लौटा था । जहां वह अपने समुदाय के लोगों को धमकी दे रहा था। उन्होंने बताया कि सुदर्शन मुसहर करगहर ,दिनारा और नोखा थाना क्षेत्र में हुई कई अपराधी घटनाओं में नामजद अभियुक्त है । जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।



