संझौली/रोहतास/Etv News 24
संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा गांव में शुक्रवार को मछली नहीं देने पर गोली मार दी। जिसमें युवक की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई। इस गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ बिक्रमगंज सिंधु शेखर सिंह, थानाध्यक्ष सझौली पुनम कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर हत्यारे को गिरफ्तार कर ली है। एसडीपीओ ने बताया कि खैरा भूतहा निवासी स्व. बंगाली पासवान के 32 वर्षीय पुत्र बच्चा पासवान उर्फ भुंडा गांव में मछली बेच रहा था। इसी दौरान गांव के हीं रबिश लाल पिता मोहन लाल वहां मछली खरीदने के लिए पहुंचा। वह जिस प्रकार की मछली की मांग कर रहा था, बिक्रेता उस तरह की मछली देने में असमर्थता व्यक्त की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें रबिश ने देशी कट्टा से गोली चला दी। जो बिक्रेता को सामने से लग गई। गोली लगते हीं वह झटपटाने लगा। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



