आपत्तिजनक वस्तुएं दवाइयां भी बरामद
बिक्रमगंज/रोहतास/Etv News 24
बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में देह व्यापार की आशंका में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। अनुमंडल क्षेत्र के मलियाबाग स्थित प्रकाश उत्सव भवन, जो सूरज मैरिज हॉल के नाम से चलता है, में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में 75 महिला, पुरुष और युवक-युवतियों को पकड़े जाने की बातें सामने आ रही है।इस कार्रवाई में डॉक्टर से लेकर मास्टर तक शामिल पाए गए हैं। मैरिज हॉल के अंदर लगभग सभी कमरों में आपत्तिजनक स्थितियों मे महिला – पुरुष पाए गए। यहां तक कि बेकार पड़े कबाड़ रूम में भी कुछ लोगों को पुलिस ने दबोचा। बताया जाता है कि इस स्थान को ऐसे लोग अश्लील कार्यों के लिए इस्तेमाल करते थे, जिससे होटल संचालक को मोटी कमाई होती थी।इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई हुई। अंचल पदाधिकारी और उनके गार्ड्स के सहयोग से, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की गई और 80 के आसपास महिला-पुरुष को पकड़ा गया।बता दें कि इसके दो दिन पूर्व ही सांझौली के संगम होटल में भी इस तरह की कार्रवाई हुई थी, जहां महिला-पुरुष को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया था। पुलिस के द्वारा पकड़े गए इन संदिग्ध महिला-पुरुषों को विभिन्न वाहनों में भरकर ले जाया गया।एक ओर जहां पुलिस के द्वारा हुई इस कार्रवाई और बड़े पैमाने पर लोगों के संलिप्त होने की चर्चा जोरों से चल रही है, तो वहीं इस पर कई तरह के सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। आखिर किनके संरक्षण में मैरिज हॉल और उत्सव भवन के नाम पर ये धंधे चलाए जाते हैं? यह एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।



