कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री विनीता कुमारी ने की एवं विशेष रूप से ओम प्रकाश लाल भी उपस्थित रहे।
सासाराम (रोहतास) Etv News 24
न्यू स्टेडियम, फजलगंज (सासाराम) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री विनीता कुमारी द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश लाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, रोहतास एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक, योगा खिलाड़ी, बॉक्सिंग खिलाड़ी, हॉकी खिलाड़ी तथा राज्य एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।अध्यक्षीय संबोधन में सुश्री विनीता कुमारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी उपस्थित प्रतिभागियों से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं श्री ओम प्रकाश लाल ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों एवं बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्वस्थ एवं निरोग समाज निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। योग कार्यक्रम नवल किशोर के देख रेख में किया गया।




