भभुआ कैमूर/Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
भभुआ, दिनांक 21 जून 2026 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) का आयोजन आज कैमूर जिले के चार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।जिले में कुल 1,547 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश पत्र निर्गत किया गया था, जिनमें से 1,447 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 100 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति का विवरण निम्नवत् है—🔹 एस.वी.पी. कॉलेज, भभुआआवंटित अभ्यर्थी – 504उपस्थित – 472अनुपस्थित – 32🔹 +2 उच्च विद्यालय, भभुआआवंटित अभ्यर्थी – 432उपस्थित – 409अनुपस्थित – 23🔹 अटल बिहारी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, भभुआआवंटित अभ्यर्थी – 360उपस्थित – 333अनुपस्थित – 27🔹 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कैमूरपंजीकृत अभ्यर्थी – 251उपस्थित – 233अनुपस्थित – 18जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समयानुसार एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।



