सासाराम रोहतास/Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद , शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से “योग फॉर हेल्थ, हैप्पीनेस एंड हार्मनी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज 21 जून 2026 को किया गया। कार्यशाला का आयोजन प्रातः 5:00 बजे से नारायण मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में हार्टफुलनेस के योग प्रशिक्षक दीनानाथ चौधरी तथा रविकांत मिश्रा प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। वहीं नारायण स्कूल ऑफ लॉ की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता कुमारी कार्यक्रम के समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी निभाई।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया है। आयोजकों का मानना है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, आंतरिक शांति और सामाजिक समरसता की दिशा में एक प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर योगाभ्यास, ध्यान सत्र एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व की जानकारी प्राप्त हुई।



