कोचस/रोहतास/Etv News 24
खबर रोहतास जिले से है जहां कोचस नगर पंचायत के बक्सर रोड स्थित बस डिपो के सामने एक्सिस बैंक एटीएम से बीती रात अज्ञात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काट लाखों रुपए की भीषण लूट की है।इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो को पुलिस ने बरामद कर लिया है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है, हालांकि बात चित के दौरान थाना अध्यक्ष कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि थाना अध्यक्ष के लापरवाही के चलते आए दिन थाना क्षेत्र में चोरी डकैती हत्या लूट जैसी अन्य घटनाएं हो रही है।



