प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मंजिल मुबारक गांव के मंदिर मुबारक चौक पर ताजिया देखने आए एक किशोर मोहम्मद ताफीक उम्र करीब 8 वर्ष पिता मोहम्मद एहसान साकिन मंजिल मुबारक वार्ड नंबर 11 थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर का ग्राम मंजिल मुबारक में नवनिर्मित रोड में गिट्टी गिरा हुआ था उसी में ताजिया का जुलूस एवं बाजा का गाड़ी जाने के दौरान एक बिना तार के पूर्व का बिजली का पोल किशोर के शरीर पर गिर गया। जिसके कारण लड़का गंभीर रूप से जख्मी हो गया एवं इलाज का दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अंचल अधिकारी शशि रंजन कुमार थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर क्रोध शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रसर कार्रवाई जारी। मृतक किशोर ताजिया देखने मंजिल मुबारक चौक जा रहा था।



